65वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा कूडों प्रतियोगिता 2019 के मैचो के परिणाम - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

65वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा कूडों प्रतियोगिता 2019 के मैचो के परिणाम

सागर | 17-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


    65वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा कूडों प्रतियोगिता 2019 के मैच मंगलवार से स्वीडिश मिशन सागर हाल में प्रारंभ हुये सर्वप्रथम अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के मैचो में 36 कि.ग्रा. वर्ग में महाराष्ट्र की भक्ति हंगंवाने ने गोल्ड पदक जीता। रजत पदक मध्यप्रदेश के श्रृष्टि ने प्राप्त किया कांस्य पदक पंजाब के खुशप्रीत कौर और गुजरात की आस्था साहू ने जीता।
    33 कि.ग्रा.बालिका वर्ग में गोल्ड पदक मध्यप्रदेश के गीतिका पटैल ने जीता जबकि रजत पदक महाराष्ट्र की सिमरन ने प्राप्त किया कांस्य पदक गुजरात के रिया साह और देहली की सना ने जीता।
    30 कि.ग्रा बालिका वर्ग में गोल्ड पदक मध्यप्रदेश की रागिनी भदौरिया ने जीता जबकि रजत पदक महाराष्ट्र की आयूषी कुशवाहा को मिला कांस्य पदक विद्या भारती की प्रतिक्षा और गुजरात की अवनि साहू ने जीता।
    27 कि.ग्रा.बालिका वर्ग में गोल्ड पदक गोवा की धान्वी कुबल ने जीता जबकि रजत पदक मध्यप्रदेश की भूमिका को मिला कांस्य पदक राजस्थान के मधूरा व्यास और महाराष्ट्र की मधिका ने जीता।
    24 कि.ग्रा.बालिका वर्ग में गोल्ड पदक महाराष्ट्र की नम्रता सिंधे ने जीता जबकि रजत पदक मध्यप्रदेश की रोशनी अहिरवार ने प्राप्त किया कांस्य पदक गोवा की तसमन्या हेलकर और विद्या भारती की रीना शर्मा ने जीता।
    संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर श्री आर.एन.शुक्ला ने आवास स्थल एवं मैच स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 14 कि.ग्रा.वर्ग के शेष 05 मैच अभी खेले जा रहें दिनांक 18.12.2019 को अंडर 17 वर्ष बालिका/बालक के मैच खेले जायेगे।
    कूडो मैच के रिंग मेनेजर श्री प्रीतम सिंह मेच एरिया कंट्रोलर विपुल सुरू सहित 20 राष्ट्रीय जज एवं रेफ्री पेनल द्वारा निर्णय दिये गये। कूडो इण्डिया के समित विस्पी खराडी, राष्ट्रीय निर्णयक एवं कोषाध्यक्ष जास्मीन मकवाला, रेन्थी राजकुमार मैनारिया भी उपस्थित रहे। मैचो के दौरान समिति संयोजक एम कुमार जीके सोनी सी.जे फिलिफ संस्था प्राचार्य  श्रीमति आर के डेविड शशिभूषण तिवारी जिला क्रीडा अधिकारी संजय दादर बलवंत यादव सदस्य आदि उपस्थित रहे।                       




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES