तम्बाकू मुक्त आयोजन के अन्तर्गत प्रतियोगितायें सम्पन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

तम्बाकू मुक्त आयोजन के अन्तर्गत प्रतियोगितायें सम्पन्न

मुरैना | 20-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   

     शासकीय बालक उच्चतर विद्यालय क्रमांक-2 में तम्बाकू मुक्त कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें डॉ. संजय शर्मा की अध्यक्षता में प्राचार्य श्री अनूप त्रिपाठी, श्री अवधेश शर्मा, श्रीमती स्नेलता राजपूत, श्री भवगत शर्मा, श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री अशोक शर्मा, श्री विजय शर्मा, श्री विवेक वर्मा, श्री हाकिम सिंह पचौरिया एवं समस्त स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।
    इस कार्यक्रम में छात्रों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान इस प्रकार प्राप्त किये। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौरव गुजर्र, द्वितीय पुष्पेन्द्र माहौर एवं तृतीय स्थान पर समीर बाल्मीक रहे। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  अभिषेक खटीक, द्वितीय स्थान ललित श्रीवास एवं तृतीय स्थान पर रोहित रजक रहे और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नन्दकिशोर नागर, द्वितीय स्थान पर कु. कोमल खटीक एवं तृतीय स्थान पर शेलेन्द्र सिकरवार रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES