आर्थिक अनुदान सहायता योजना बनी पीड़ितों की मददगार "कहानी सच्ची है/ खुशियों की दास्तां" पीड़ित लक्ष्मण पुरी को मिली 04 लाख की रुपए सहायता - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

आर्थिक अनुदान सहायता योजना बनी पीड़ितों की मददगार "कहानी सच्ची है/ खुशियों की दास्तां" पीड़ित लक्ष्मण पुरी को मिली 04 लाख की रुपए सहायता

देवास | 23-दिसम्बर-2019
 



 

 


   

    प्रदेश सरकार द्वारा आमजनों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से लोगों को सहायता भी मिल रही है। प्रदेश सरकार के आर्थिक अनुदान सहायता राशि योजना से ग्राम मनासा तहसील सोनकच्छ निवासी लक्ष्मण पुरी को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह सहायता संकट की घड़ी में लक्ष्मण पुरी का सहारा बनी है।
     अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनकच्छ एवं तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता दी गई है। विदित है कि दिनांक 25-09-2019 को ग्राम मनासा तहसील सोनकच्छ की भूमिका पिता लक्ष्मण पुरी की अति वृष्टि से आवासीय मकान की टापरी में ईंट की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई थी। मृत्यु होने पर मृतक भूमिका के निकटतम वैध वारिस पिता लक्ष्मण पुरी को आर्थिक अनुदान सहायता के अंतर्गत 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। लक्ष्मण पिता भेरू पुरी को आर्थिक सहायता मिलने से उनके परिवार को संबल मिला है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES