अब स्कूल प्रातः साढे आठ बजे से संचालित होंगे - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

अब स्कूल प्रातः साढे आठ बजे से संचालित होंगे

विदिशा | 17-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
    जिले में जारी सर्दी के प्रकोप को देखते हुए समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय अब साढे आठ बजे से संचालित होंगे। उक्त आदेश कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा आज जारी किया गया है।
    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले के समस्त शासकीय अशासकीय, सीबीएसई एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय प्रातः साढे आठ बजे के पूर्व संचालित ना किए जाए साथ ही किसी भी विद्यालय की स्कूल बस, वैन, आटो इत्यादि आठ बजे के पूर्व छात्रों को लेने ना पहुंचे का कढाई से पालन करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए है।
    जारी आदेश में उल्लेख है कि जिले का कोई भी पूर्व उल्लेखित स्कूल सांय पांच बजे के बाद संचालित ना किया जाए। जारी आदेश समस्त शासकीय अशासकीय, सीबीएसई एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के लिए मान्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES