इंदौर संभाग में नव नियुक्त पशु चिकित्सा सहायक एवं विस्तार अधिकारियों को देना होगी विभगीय परीक्षा विभागीय परीक्षा होगी 22 दिसम्बर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

इंदौर संभाग में नव नियुक्त पशु चिकित्सा सहायक एवं विस्तार अधिकारियों को देना होगी विभगीय परीक्षा विभागीय परीक्षा होगी 22 दिसम्बर को

इन्दौर | 18-दिसम्बर-2019
 



 

                 इंदौर संभाग में पशु चिकित्सा विभाग में नव नियुक्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों को विभागीय परीक्षा देना होगी। यह विभागीय परीक्षा 22 दिसम्बर को इंदौर में आयोजित की जा रही है।
                संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. जी.एस. डाबर ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालय रसलपुरा डॉ. अम्बेडकर नगर महू में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से अपरान्ह एक बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शाम बजे तक आयोजित होगा। इस परीक्षा में इंदौर संभाग के धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा एवं बुरहानपुर जिले में नव नियुक्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी शामिल होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES