मंत्री श्री शर्मा ने पोंटा सहिब जा रही तीर्थ दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

मंत्री श्री शर्मा ने पोंटा सहिब जा रही तीर्थ दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
देवास | 16-दिसम्बर-2019
 



 

    जनसम्पर्क एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए जा रही तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन को हबीबगंज स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन की रवानगी के समय मंत्री श्री शर्मा ने पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश जा रहे तीर्थ यात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और सुखद, मंगलमय तीर्थ यात्रा की कामना की। तीर्थ दर्शन ट्रेन में करीब एक हजार यात्री पोंटा साहिब के लिए रवाना हुए। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण और तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे सिक्ख समाज के परिजन उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES