मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ संक्षिप्त प्रवास पर आज जौरा आयेंगे - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ संक्षिप्त प्रवास पर आज जौरा आयेंगे

मुरैना | 21-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   


     प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 22 दिसम्बर 2019 को संक्षिप्त प्रवास पर मुरैना जिले के जौरा आयेंगे।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 22 दिसम्बर 2019 दोपहर 2 बजे विशेष वायुयान से दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगे। मुख्यमंत्री ग्वालियर से अपरान्ह 2.50 बजे हेलीकॉप्टर सें प्रस्थान कर मुरैना जिले के तहसील जौरा खेड़ा हुसैनपुर हेलीपेड पर 3.10 बजे आयेंगे। मुख्यमंत्री जी यहां से जौरा विधायक स्व. श्री बनवारी लाल शर्मा के निवास जापथाप पहुंचेगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम भाग लेने के पश्चात् सायं 4 बजे खेड़ा हुसैनपुर हेलीपेड से 4.20 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES