नारी शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

नारी शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

रायसेन | 20-दिसम्बर-2019
 



 

    केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति समूह एवं प्रशासनिक संगठन को दिया जायेगा। प्रत्येक वर्ग में प्रमाण-पत्र एवं एक लाख रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.narishaktipurskar.wcd.gob.in  पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाईन आमंत्रित किए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES