नेशनल कांफ्रेंस ऑन यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजंस एडमिनिस्ट्रेशन 19-20 दिसंबर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 15 दिसंबर 2019

नेशनल कांफ्रेंस ऑन यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजंस एडमिनिस्ट्रेशन 19-20 दिसंबर को

खरगौन | 15-दिसम्बर-2019
 



 

     जेल विभाग और बीपीआर एंड डी नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 19-20 दिसंबर को सेंट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग कान्हासैया में सेकेंड नेशनल कांफ्रेंस ऑन यूनीफार्म्ड वीमेन इन प्रिजंस एडमिनिस्ट्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों की जेलों के वार्डन से लेकर महानिरीक्षक स्तर की वर्दीधारी महिला अधिकारी और कर्मचारी, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। वर्दीधारी महिलाओं के इस प्रकार के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पहली बार दिल्ली से बाहर मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। पहली बार यह सम्मेलन 2017 में दिल्ली में हुआ था। मध्यप्रदेश में महिलाओं को शासकीय सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश के जेल विभाग में 900 से अधिक वर्दीधारी महिला अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। द्वितीय राष्ट्रीय नेशनल कांफ्रेंस में जेल विभाग में कार्यरत वर्दीधारी महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए लिंगभेद मुक्त कार्य-स्थल/वर्दीधारी महिलाओं की कार्य-स्थल पर चुनौतियां, वर्दीधारी महिला अधिकारियों के लिए कार्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन/वर्दीधारी महिला जेल अधिकारियों को जेल के मुख्य कार्यों एवं दायित्वों से जोड़ना, कार्य-स्थल से जुड़ी समस्याएं तथा मानसिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्य-निष्पादन संबंधी चर्चा की जाएगी। कांफ्रेंस में दो ऐसी वर्दीधारी महिला अधिकारी-कर्मचारियों की भी चर्चा होगी, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सफलतापूर्वक चुनौतीपूर्ण कार्य किए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES