रायसेन | 21-दिसम्बर-2019 |
जल संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मुहैया कराने के लिए आगामी 5 वर्षों में सिंचाई क्षमता को 33 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीते एक साल में 5690.13 करोड़ लागत की एक वृहद और 36 लघु सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनसे लगभग 2 लाख 03 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। मंत्री श्री कराड़ा ने बताया कि पिछले एक साल में 74 लघु योजनाएं पूर्ण की गई हैं। इनसे 26 हजार 277 हे. क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ी है। इसके अलावा, निर्माणाधीन वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं से लगभग 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा निर्मित हुई है। प्रदेश को सी.बी.आई.बी. नई दिल्ली द्वारा मोहनपुरा बहुउद्देश्यीय परियोजना को समय से पूर्ण करने तथा निर्माण में पर्यावरण के अनुकूल सामग्री उपयोग करने पर "बेस्ट कंस्ट्रक्शन एन्टिटी" (सर्वश्रेष्ठ निर्माण इकाई) के रूप में पुरस्कृत किया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री कराड़ा ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी 5 वर्षों तक जनता की सुविधा के लिए पेयजल एवं सिंचाई जल की दरों को स्थिर रखा जाएगा। सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक मध्यप्रदेश सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की भागीदारी (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2019 के द्वारा जल उपभोक्ता संथाओं के कार्यकाल को 2 से 5 वर्ष कर दिया है। |
शनिवार, 21 दिसंबर 2019

Home
Unlabelled
पाँच वर्ष में 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित करने का लक्ष्य एक वर्ष में 5690 करोड़ की 37 लघु सिंचाई योजनाएं स्वीकृत : मंत्री श्री कराड़ा
पाँच वर्ष में 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित करने का लक्ष्य एक वर्ष में 5690 करोड़ की 37 लघु सिंचाई योजनाएं स्वीकृत : मंत्री श्री कराड़ा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें