प्रधानमंत्री किसान मान-धन वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू किसानो को रजिस्ट्रेशन की सुविधा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

प्रधानमंत्री किसान मान-धन वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू किसानो को रजिस्ट्रेशन की सुविधा

श्योपुर | 16-दिसम्बर-2019
 



 

    सरकार ने देश के सभी भू-धारक लद्यु और  सीमांत किसानो के लिए प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना (पीएम-केएमवाई) नामक वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की है।
    परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण श्योपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह योजना एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन स्किम है। प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में दो हेक्टयर तक के किसानो को जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष है। के लिए लागू की गई है। योजना अनुसार प्रीमियम राशि रू. 55 से 200 तक है।
    इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को काॅमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्टेªशन हेतु खसरा-खतौनी की नकल और दो फोटो और बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।
    प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना (पीएम-केएमवाई) के अतंर्गत सभी भू-धारक लद्यु और सीमांत किसानो (पुरूष और स्त्री दोनो) के लिए 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 3 हजार रू. की एक सुनिश्चित मासिक पेंशन की व्यवस्था की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES