राजगढ़ | 17-जनवरी-2020 |
कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता के मार्गदर्षन में राजगढ़ जिले में पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 19 जनवरी 2020 को 0 से 05 वर्ष की आयु समुह के लगभग 02 लाख 30 हजार बच्चों को पोलियों की दवां पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री के.के. श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियों अभियान का शुभारम्भ 19 जनवरी को होगा। इसके बाद लगातार तीन दिन अर्थात 19,20 एवं 21 जनवरी को बच्चों को पोलियों की दवां पिलाई जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नियुक्त डॉ. अमित गंभीर एस.एम.ओ. एन.पी.एस.पी. यूनिट गुना के तत्वाधान में 18 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भी किया जा चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियों की जांच की जा चुकि है। जिसमें जिले के कुल 1762 बूथ बनाये गये है। जिनमें से बी टार्पप के 1198 बूथ बनाये गये है। एवं सी टाईप के 564 बूथ बनाये गए है। इन समस्त बूथों पर 0 से 05 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को दवां पिलाई जाएगी। जिले के 1762 बूथों पर 3995 वैक्सिनेर को लगाया गया है। जो तीन दिवस पल्स पोलियों की दवां पिलाएगे। जिनका पर्यवेक्षण कार्य 202 सुपर वाइजरो के द्वारा किया जाएगा। ट्राजिट साईट की 80 टीमें बनाई गई है। जो कि ईट भटटी बस स्टेण्डो रेल्वे स्टेशनों पर कार्य करेगी। जिले राजगढ़ में माइग्रेटरी साईट हेतु 77 मोबाईल टीम बनाई गई है। जो बच्चों को माइग्रेटरी साईट पर जाकर दवा पिलाइगी डॉ. भकोरिया ने बताया कि जिला स्तर पर पल्स पोलियों अभियान हेतु कन्टोल रूम का निर्माण कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकि है। साथ ही पल्स पोलियों कन्टोल रूम के दूरभाश क्रमांक 07372-255060 एवं मोबाईल 7470820887 9893917828 पर अभियान से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता हेतु एवं अप्रियघटना पर काल कर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वह 0 सं 05 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियों की दवां अवश्य पिलाये। |
शनिवार, 18 जनवरी 2020

Home
Unlabelled
पल्स पोलियों अभियान 19 जनवरी को 0 से 05 वर्ष तक के 02 लाख 30 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की दवां
पल्स पोलियों अभियान 19 जनवरी को 0 से 05 वर्ष तक के 02 लाख 30 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की दवां
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें