पोषण अभियान के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला सम्पन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 28 सितंबर 2020

पोषण अभियान के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला सम्पन्न

दतिया | 28-सितम्बर-2020
 



 

    संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल द्वारा दिए गए निदेशों के परिपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर पोषण अभियान के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वजन के साथ किया गया। कार्यशाला में कार्यक्रम अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह अम्ब दतिया ने पोषण जागरूकता गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रारंभ रहेगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय एवं आंगनबाड़ी स्तर पर अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम सप्ताह में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी। दूसरे सप्ताह में 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों के संबंध में जानकारी दी जायेगी। तृतीय सप्ताह में दो वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों की जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार चौथे सप्ताह में किशोरी बालिकाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी।
    कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रबंधक श्री प्रदीप, बाल संरक्षण की सदस्य श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, सदस्य श्री रामजी राय, परियोजना समन्वयक क्लिंटन फांउडेशन श्री जाकिर खांन अन्य अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। 
    परियोजना समन्वयक श्री जाकिर खांन ने महिला के गर्भवती होने के बाद बच्चे होने तक पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होने एवं उनके आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया एवं कुपोषण से बचने के बारे में भी जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान श्री रामजी राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युग में बच्चों को कुपोषण एवं खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों के अभिभावक की सोच बदलनी होगी। इस मीडिया कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य बच्चों के अभिभावकों एवं कुपोषण दूर करने की जागरूकता लाना है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए अपील कि आप लोगों के माघ्ध्यम से इस जागरूकता को एक अभियान के रूप में चलाकर लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, श्री प्रदीप आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES