छतरपुर जिले में 2 लाख 48 हजार 329 लोगों ने लगवाय कोविड टीकें बुधवार को 5 हजार 255 लोगों ने कराया टीकाकरण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 17 जून 2021

छतरपुर जिले में 2 लाख 48 हजार 329 लोगों ने लगवाय कोविड टीकें बुधवार को 5 हजार 255 लोगों ने कराया टीकाकरण

 

छतरपुर |
    छतरपुर जिले में बुधवार 16 जून तक 2 लाख 48 हजार 329 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया है। इसमें प्रथम डोज लगवाने वाले 2 लाख 17 हजार 968 और द्वितीय डोज लगाने वाले 30 हजार 361 व्यक्ति शामिल हैं।
    जिले के लोगों की जागरुकता के चलते 16 जून को 5 हजार 255 लोगों ने कोविड टीकें लगवाया। इसमें 18 वर्ष उम्र के प्रथम डोज लगाने वाले 3 हजार 787 और द्वितीय डोज लगवाने वाले 130 सहित कुल 3917 तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रथम डोज लगाने वाले 921 तथा द्वितीय डोज लगाने वाले 417 सहित कुल 1338 व्यक्ति शामिल हैं।  इस दिन जिले में 61 केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें से 29 केन्द्र 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए बनाए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES