फिर चली, दिनदहाड़े गोली, बैंक कर्मचारी से लूट का प्रयास* *लगातार हो रही लूट की घटनाओं से जनता में भय का माहौल - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 10 अक्तूबर 2023

फिर चली, दिनदहाड़े गोली, बैंक कर्मचारी से लूट का प्रयास* *लगातार हो रही लूट की घटनाओं से जनता में भय का माहौल

 *फिर चली, दिनदहाड़े गोली, बैंक कर्मचारी से लूट का प्रयास*

 *लगातार हो रही लूट की घटनाओं से जनता में भय का माहौल*

गंज बासौदा

मंगलवार को दिनदहाड़े गंजबासौदा की सबसे बड़ी बैंक, स्टेट बैंक के स्टेशन शाखा के ठीक सामने, लूट की एक बडी वारदात को अंजाम देने और इस दौरान अपराधियों द्वारा गोली चलाने की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के दो कर्मचारीयों के साथ यह लूट की वारदात का प्रयास किया गया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के यह कर्मचारी बैंक की राशि जमा करने शहर की लीड बैंक स्टेट बैंक पहुंचे थे। बताया जाता है कि यह राशि लाखों में थी, इस दौरान मौके की ताक में खड़े लुटेरों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। शहर में लगातार हो रही लूट की घटनाओं से नागरिकों में भय व्याप्त हो रहा है। 


मंगलवार को दोपहर लगभग 3:15 पर शहर के व्यस्ततम मार्ग स्टेशन रोड पर स्थित शहर की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जहां प्रतिदिन करोड़ों का लेनदेन होता है, उसके ठीक सामने बैंक ऑफ़ बड़ौदा से दिनभर की लेनदेन की राशि जमा करने आए कर्मचारियों पर अपराधियों ने हमला बोल दिया और जमा राशि को लूटने का प्रयास किया।


एक बाइक पर बैठकर आए तीन हमलावरों ने सबसे पहले बैंक के एक कर्मचारी अरविंद को धक्का देकर उसका बैग छीनने का प्रयास किया। जब अरविंद ने संघर्ष किया तो दो अपराधियों द्वारा कट्टे से फायर किए गए, जो किस्मत से अरविंद को नहीं लगे। इसके बाद भी अपराधियों द्वारा अरविंद को नीचे गिराकर रूपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया गया परंतु अरविंद ने संघर्ष करते हुए, बैंक की अमानत को बचाया और गिरता पडता स्टेट बैंक के अंदर घुस गया, जिसके बाद अपराधी हवा में कट्टे लहराते हुए स्टेशन की ओर भाग गए।


 *2 दिन पूर्व भी हुई थी गले से चेन झपटने की घटना* 

अभी 2 दिन पूर्व ही स्टेशन रोड पर एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बहू के साथ अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े चेन झपटने की घटना हुई थी। इसके बाद भी प्रशासन सचेत नहीं हुआ, जिसके परिणाम स्वरूप बैंक कर्मचारियों के साथ डकैती का बड़ा प्रयास अपराधियों द्वारा किया गया‌ इस दौरान खुलकर हथियारों का प्रयोग किया गया। ऐसी घटना देखकर शहर के नागरिकों में भय व्याप्त है।


 *घटना हुई सीसीटीवी में कैद* 

लूट के प्रयास की यह पूरी घटना बैंक एवं आसपास के इमारत में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा बैंक कर्मचारी से पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास करते दो अपराधी स्पष्ट देखे जा रहे हैं। जो संघर्ष के दौरान हथियारों का प्रयोग करते हुए गोलाबारी भी कर रहे हैं। एक अपराधी बाइक पर बैठकर ही अपने साथियों को ले जाने का इंतजार कर रहा है।


 *कर्मचारी की दिलेरी से बचा बैंक का पैसा* 

बैंक कर्मचारी अरविंद, बैंक के एक अन्य कर्मचारी के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा में दिनभर हुए लेनदेन के पश्चात राशि को जमा करने शहर की मुख्य शाखा स्टेट बैंक आफ इंडिया पहुंचा था, जहां मौका देखकर लुटेरों ने उसे पर धाबा बोल दिया लेकिन अरविंद ने अपनी जान की परवाह किए बिना, अपने बैंक के पैसों की रक्षा की और लुटेरे की मंसूबे असफल कर दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES