जिले के निकायों के वार्ड आरक्षण संबंधी कार्यवाही 23 दिसम्बर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 22 दिसंबर 2019

जिले के निकायों के वार्ड आरक्षण संबंधी कार्यवाही 23 दिसम्बर को

रायसेन | 22-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
    जिले के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण संबंधी कार्यवाही 23 दिसम्बर 2019 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की जाएगी। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को विगत तीन चुनावों के आरक्षण, वर्ष 2011 की वार्डवार तथा वर्गवार जनसंख्या की जानकारी एवं आरक्षण के लिए प्रस्तावित पंजी सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
    मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के तहत रायसेन जिले की नगर पालिका परिषद रायसेन तथा बेगमगंज, नगर परिषद औबेदुल्लागंज बरेली, बाड़ी, सुल्तानपुर, उदयपुरा, गैरतगंज तथा सिलवानी के अवधारित वार्डो में नियम (4) के तहत वार्डो के आरक्षण संबंधी प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES