निर्भिकतापूर्वक संगठित अपराधों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए- मुख्य सचिव - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

निर्भिकतापूर्वक संगठित अपराधों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए- मुख्य सचिव

रायसेन | 20-दिसम्बर-2019
 



 

   मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने जिलों में सुनियोजित अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को संगठित अपराधों के विरूद्ध निर्भिकतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि बेखौफ होकर गैर-कानूनी काम करने वालों को चिन्हित कर सख्ती से कार्यवाही की जाये। कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है। बड़े जिलों के साथ छोटे जिलों में भी संगठित अपराधों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। कमिश्नर उज्जैन ने देवास, मंदसौर, नीमच एवं उज्जैन में की गयी कार्यवाही की जानकारी दी। सागर कमिश्नर ने बताया कि 6 सूदखोरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गयी है। इन्दौर कमिश्नर ने बताया कि 11 सेक्टर चिन्हित किये गये हैं। चंबल कमिश्नर ने बताया कि खनन माफिया के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES