निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन हुआ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन हुआ

खरगौन | 16-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को 6 विधानसभा क्षेत्रों के 1659 मतदान केंद्रों के निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। स्वामी विवेकानंद सभागृह में सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के संबंध में अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल द्वारा जानकारी प्रदान की गई। निर्धारित कार्यक्रमानुसार दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी बुधवार है। वहीं दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी सोमवार से पूर्व किया जाएगा। इसी तरह 4 फरवरी तक पुरक सूची की तैयारी की जाएगी तथा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 16 दिसंबर की स्थिति में जिले में कुल 1321504 मतदाता है। इनमें 672132 पुरूष एवं 649362 महिला मतदाता है। भीकनगांव में कुल 220932, बड़वाह में 215551, महेश्वर में 212689, कसरावद में 216788, खरगोन में 225635 तथा भगवानपुरा में 229909 मतदाता है। इसी तरह जिले में कुल 405 सेवा मतदाता है। बैठक में भाजपा से ललित सोनी, कांग्रेस से गणपति परसाई, बसपा से नरेंद्र पंचोले, रा. कांग्रेस से विजयकृष्ण महाजन और माकपा से विश्नोले उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES