फीडरों पर तकनीकी कार्य होने से विद्युत प्रदाय रहेगा बंद - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

फीडरों पर तकनीकी कार्य होने से विद्युत प्रदाय रहेगा बंद

खरगौन | 16-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
    मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत प्रदाय कराने के लिए विभिन्न फीडरों पर समय-समय पर तकनीकी कार्य किया जाता है। इसी के अंतर्गत बुधवार को 33/11 केव्ही लोनारा उपकेंद्र के 11 केव्ही घेगावां घरेलू फीडर, 11 केव्ही डेयरी घरेलू तथा कृषि फीडर पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर ने बताया कि इन फीडरों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक कार्य होगा। इस दौरान ग्राम डेहरी, सांईखेड़ा, घेगांवा एवं पान्यादड़ सहित अन्य गांवों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES