राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

सिवनी | 23-दिसम्बर-2019
 



 

 

 




    कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, सहायक कलेक्टर श्री श्यामबीर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार तथा नायाब तहसीलदार की उपस्थिति रही।
    बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की न्यायालयवार समीक्षा कर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की राजस्व न्यायालयों में अविवादित नामांकन, बंटवारा के साथ अन्य निराकरण योग्य प्रकरण  बेवजह लंबित न रहे। प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए,  भू-अर्जन प्रकरणों के निष्पादन में भी तेजी लाई जाए। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा  पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर किसान के खसरे, बैक खाते की प्रविष्टि कार्यो का अवलोकन कर उन्होंने सभी तहसीलदारों को 7 जनवरी तक शत प्रतिशत प्रविष्ट के निर्देश दिए। राजस्व वसूली प्रकरणों पर भी तेजी लाने के निर्देश भी तहसीलदारो एवं अनुविभागीय अधिकारियों को भी दिए गए।      




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES