सिवनी | 23-दिसम्बर-2019 |
शासकीय विद्यालयों की बेहतरी के लिए विकासखण्ड धनौरा में शिक्षकों की राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शिक्षकों द्वारा स्थापित विद्यालक्ष्य फॉउंडेशन द्वारा 21 एवं 22 दिसम्बर 2019 को किया गया। जिसमें मप्र के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से लगभग एक हजार शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 21 दिसम्बर को मोटिवेटर्स के रूप में आये छत्तीसगढ़ बेमेतरा से शिक्षाविद श्री अवधेश पटैल द्वारा उपस्थित शिक्षकों को रोचक ढंग से तथ्यों को याद रखने की ट्रिक समझाई। उन्होंने शिक्षण को प्रभावी बनाने के गुर भी सिखाये। कार्यक्रम में शामिल सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम घँसौर श्री श्यामवीर सिंह द्वारा शिक्षकों की समाज मे भूमिका पर प्रकाश डाला। इंदौर से आए शिक्षाविद और कैरियर काउंसलर श्री विवेक श्रीवास्तव ने इस पूरे कार्यक्रम के ताने बाने और इसका राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भविष्य में होने वाले प्रभाव पर चर्चा किये। हरियाणा एस सी ई आर टी के ट्रेनर एवं मोटिवेटर्स श्री मोनू कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य की प्रशंसा की एवं धनौरा के शिक्षकों द्वारा संचालित ''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''चलो अच्छा पढाएं- स्कूल बचाएं'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''' मुहीम की सरहाना की। उप्र गोंडा से आये शिक्षक सुनील आनन्द ने अपने स्कूल में किये गए नवाचारी प्रयासों पर प्रस्तुतिकरण किया। 22 दिसम्बर को भी शिक्षक पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग श्री राजेश तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री इड़पाचे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में गुजरात से आये श्री शैलेश प्रजापति शिक्षक, टीकमगढ़ जिले से आये श्री आशाराम कुशवाहा , लखीमपुर खीरी उप्र से मोनिका शर्मा एवं कटंगी से श्री कमलेश आमूले सहित 15 शिक्षकों ने प्रेजेंटेशन दिया। मोटिवेटर्स के रूप में राज्य शिक्षाकेंद्र के अधिकारी डॉ दामोदर जैन ने धनोरा विकासखंड में सरकारी स्कूल्स को बचाने के लिए चल रही मुहिम को पूरे प्रान्त और राष्ट्र के लिए एक प्रभावी अभिनव प्रयोग के रूप में बताया। जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक श्री राजेश तिवारी ने शिक्षकों के कर्तव्यों को बड़े प्रभावी ढंग से समझाया। ''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''छू लो आसमान,किसने रोका'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''' के संस्थापक कमिश्नर जीएसटी श्री लोकेश लिल्हारे ने धनौरा विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों के लिए वीडियो मैसेज भेजकर सभी शिक्षकों और अधिकारियों को बधाई द कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने धनौरा बीआरसी ऑफिस में टीचर्स गैलरी का अनावरण भी किया। इस गैलेरी में विकासखण्ड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों शामिल किया जाएगा। उन्होंने वयोवृद्ध शिक्षकों का शाल और श्रीफल से मंच में सम्मान किया तथा उन्होंने कहा कि ऐसी टीचर्स गैलरी जिला शिक्षाकेंद्र और जिलाशिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थापित की जाएगी तथा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित शिक्षकों की फोटो को प्रतिवर्ष इसमें शामिल किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बीआरसी धनौरा श्री प्रकाश ठाकुर को अपने जनशिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों प्रोत्साहित करने को लेकर स्वयं का पेन भेंट किया। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री सुनील दुबे ने कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कार्यक्रम में प्रस्तुतिकरण करने वाले शिक्षकों के शैक्षिक अनुभवों को एक किताब के रूप में प्रकाशित कराने की बात कही। अंत मे श्री जगदीश इडपाचे एडीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र ने सभी शिक्षकों, आगुन्तकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में मार्गदर्शक के रूप में श्री श्यामवीर सिंह एसडीएम घँसौर की भूमिका अहम रही। |
सोमवार, 23 दिसंबर 2019

Home
Unlabelled
राष्ट्रीय शिक्षक प्रेरणा संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
राष्ट्रीय शिक्षक प्रेरणा संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें