उपभोक्ता सजग रहकर खरीदी गई वस्तु का बिल प्राप्त करें - श्रीमती मीणा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी परिचर्चा आयोजित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

उपभोक्ता सजग रहकर खरीदी गई वस्तु का बिल प्राप्त करें - श्रीमती मीणा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी परिचर्चा आयोजित

श्योपुर | 24-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   

   

जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन आज निषादराज भवन श्योपुर पर किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, उपभोक्ता फोरम कें अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिहं तोमर, पूर्व विधायक श्री सत्यभानू चौहान, पार्टी पदाधिकारी श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी, मानव अधिकारी आयोग के मित्र श्री हनुमान तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी श्री एसएन चौहान एवं अन्य विभागीय अधिकारी, उपभोक्ता संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मिलावट की चीजे देखने में आ रही है। जिनसे निजात पाने की आवश्यकता है। उपभोक्ता सही सामान खरीदे। उन्होने कहा कि शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ता अपने अधिकारो को जाने। साथ ही खरीद करते समय बिल प्राप्त करे। साथ ही जैविक खेती की दिशा में आगे बढे जिससे फसलो का उत्पादन बढेगा। और बिना मिलावट की चीजे प्राप्त होगी।
    नगरपालिका के अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन देश में मनाया जा रहा है। उपभोक्ता अपने अधिकारो को पहचाने। साथ ही उचित मूल्य को समझते हुए असली सामग्री क्रय करें। जिसका बिल आवश्य प्राप्त करे। उन्होने कहा कि मिलावट खोरो के विरूद्ध चलाया जा रहा अभिया स्वागत योग्य है। जिससे उपभोक्ताओ को असली सामान प्राप्त होगा। साथ ही मिलावट खोरो पर कार्यवाही होगी।
    उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र तोमर, पूर्व विधायक श्री सत्यभानू चौहान, पार्टी पदाधिकारी श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी, मानव अधिकार आयोग के मित्र श्री हनुमान तिवारी ने भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन श्री तनवीर आलम कुर्रेशी ने किया। अतं मंे आभार जिला खाद्य अधिकारी श्री एसएन चौहान ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES