मंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर धन प्रसाद के उपचार की जानकारी ली - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

मंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर धन प्रसाद के उपचार की जानकारी ली

सागर | 21-जनवरी-2020
 



 

     जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा ने शासकीय हमीदिया अस्पताल पहुँचकर कमला नेहरू वार्ड में भर्ती धन प्रसाद अहिरवार के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और परिजनों से उपचार के संबंध में चर्चा की। चिकित्सक डॉ. अरूण भटनागर ने उपचार के संबंध में जानकारी दी। पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान साथ थे।
     मंत्री श्री शर्मा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार धन प्रसाद का हर संभव बेहतर उपचार कराएगी। उन्होने कहा कि धन प्रसाद को जलाने का प्रयास करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि सागर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES