प्रथम एवं द्वितीय दिवस 159406 बच्चों को पिलाई पोलियो निरोधी दवा (राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2020) - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 22 जनवरी 2020

प्रथम एवं द्वितीय दिवस 159406 बच्चों को पिलाई पोलियो निरोधी दवा (राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2020)

बैतूल | 


 

 

 

   
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.सी. चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान वर्ष 2020 के प्रथम एवं द्वितीय दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2020 को 169753 लक्ष्य के विरूद्ध 159406 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सुरक्षित किया गया। सम्पूर्ण बैतूल का प्रथम एवं द्वितीय दिवस पोलियो कवरेज प्रतिशत 93.9 प्रतिशत रहा। जिसमें विकासखण्ड आमला द्वारा 94.5, आठनेर 98.5, सेहरा 93.5, भैंसदेही 95.2, भीमपुर 97.4, चिचोली 91.03, घोड़ाडोंगरी 90.6, मुलताई 96.3, प्रभात पट्टन 91.6, शाहपुर 92.09 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई एवं शहरी क्षेत्र बैतूल द्वारा 83.0, शहरी क्षेत्र घोडाडोंगरी द्वारा 105.0, शहरी क्षेत्र मुलताई द्वारा 95.08 तथा शहरी क्षेत्र आमला द्वारा 100.0 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई।
    प्रथम दिवस का जिला बैतूल का पोलियो बूथ कवरेज प्रदेश में सर्वाधिक 84.08 प्रतिशत रहा। बूथ कवरेज हेतु किये गये समेकित कार्य हेतु राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला नें सराहना की।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES