जीरो डोज, जीरो एरर हेतु पिंक कलर के वैक्सीन कैरियर - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 3 मार्च 2020

जीरो डोज, जीरो एरर हेतु पिंक कलर के वैक्सीन कैरियर

छतरपुर | 03-मार्च-2020
 



 

 

 


   

   

      छतरपुर जिले का टीकाकरण प्रतिशत अभी 89 प्रतिशत है। जिसे 90 प्रतिशत के उपर ले जाने का लक्ष्य है। हमारे नौनिहाल सुरक्षित रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का चतुर्थ राउंड 2 मार्च 2020 से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 762 सत्रों का आयोजन किया गया है। इन सत्रों में 0 से 2 साल तक के छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया जायेगा।
        जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्व ने बताया जिले में 2355 बच्चे एवं 795 गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया जाना है। 2 मार्च को जिले के समस्त विकासखण्डों में सघन मिशन इन्द्रधनुष का आयोजन किया गया जिसमें 181 सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें 661 बच्चों को एवं 212 गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया गया।
        राज्य स्तर के निर्देशानुसार जीरो डोज जीरो एरर हेतु पिंक कलर के वैक्सीन कैरियर समस्त डिलेवरी प्वाइंट पर प्रदान किये गये है। इस पिंक बाक्स में केवल जन्म के समय लगने वाले वैक्सीन बी.सी.जी.,ओ.पी.व्ही,एवं हेपेटाइटिस व्ही वैक्सीन रखी जायेगी। इसका शुभारम्भ जिला चिकित्सालय छतरपुर के एमसीएच सेन्टर से किया गया। जिसमें डॉ. सुरेश बौद्व के द्वारा बताया गया कि यह वैक्सीन कोई अलग नहीं है। पहले ब्लू कलर के वैक्सीन कैरियर में सभी वैक्सीन एक साथ रहती थी। लेकिन राज्य स्तर के निर्देशानुसार पिंक कलर के वैक्सीन कैरियर में सिर्फ जीरो डोज रहेगा। जो सभी डिलेवरी प्वाइंट पर कोल्ड चैन हैंडलर के द्वारा प्रतिदिन भेजा जायेगा। जिससे डिलेवरी के तुरंत बाद बच्चों को पहला डोज संस्था पर लग जाये।
         कार्यक्रम में डॉ. सुरेश बौद्ध जिला टीकाकरण अधिकारी,दीप्ति जैन आईईसी सलाहकार,नीरज खरे डाटा मैनेजर,दीपेश नायक आर.बी.एस.के कार्डिनेटर,ब्रजेश त्रिपाठी,एम.सी.एच सेन्टर की ए.एन.एम पुष्पा भट्ट,जिला डीआईसी स्टाफ उपस्थित रहा। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES