मौका मिला तो बतियाऐं शकील शाह प्रदेश के मुख्यमंत्री से (कहानी सच्ची है) - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

मौका मिला तो बतियाऐं शकील शाह प्रदेश के मुख्यमंत्री से (कहानी सच्ची है)

 

मुरैना | 26-फरवरी-2021
 
    माहौर चौराह तुस्सीपुरा निवासी शकील शाह पुत्र बकील शाह ने खुश मिजाज में कहा कि ऐसा मौका बहुत कम लोंगो को मिलता है, जो मुख्यमंत्री से सीधे रूबरू होकर चर्चा कर सके। मुझे तो मौका मिला, मैं मुख्यमंत्री से बात करके बहुत प्रफुल्लित हूं। यह बात उन्होंने जीवाजी क्लब में नवीन पंडित दीनदयाल रसोई के शुभारंभ अवसर पर कही।  
    शकील शाह को नगर निगम द्वारा आमंत्रित किया गया था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में 100 रसोई खोली जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री ऐसे लोंगो से बात करेंगे, जो लोग आज से पहले पंडित दीनदयाल रसोई में खाना खाते रहे हों। शकील शाह ने बताया कि इस प्रकार का मैसेज मुझे मिला तो मैं मन ही मन मुस्करा उठा और कहने लगा कि आज तो मुख्यमंत्री जी से चर्चा करूंगा। मौका ही खुशी का कुछ अलग था।
    रूबरू होने घड़ी नजदीक आ रही थी कि मुख्यमंत्री जी से सीधा संवाद होगा, घड़ी के 3 बजते ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वप्रथम मुरैना से शकील शाह का नाम लिया तो मैं सामने माइक लेकर तैयार था, जब मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल रसोई पर खाना खाने की कुशलता पूछी, तब मैंने मुस्कराते हुये आस्ते-आस्ते कहा कि दाल, चावल, सब्जी और भर पेट रोटी बहुत अच्छी मात्रा में मिलती है। तब मैंने हां में उत्तर दिया। फिर मैंने कहा कि मुरैना नगर निगम द्वारा कोरोनाकाल में भी पंडित दीनदयाल रसोई को विपरीत परिस्थितियों में भी संचालित किया। इस पर मुख्यमंत्री जी ने मुरैना नगर निगम को धन्यवाद ज्ञापित किया। शकील शाह ने बताया कि मैं तो मुख्यमंत्री जी से यूं ही बहुत देर तक बाते करता रहा, पता नहीं समय इतनी जल्दी निकल गया। मौका ही कुछ ऐसा था, जिसे क्यूं छोड़ा जाये। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES