उर्वरक विक्रय केन्द्रों में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

उर्वरक विक्रय केन्द्रों में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण

छतरपुर | 18-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   


        छतरपुर जिले के किसानों के लिए 18 उर्वरक विक्रय केन्द्रों में यूरिया उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
        किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक मनोज कश्यप ने बताया कि 18 दिसम्बर को इफको कम्पनी की यूरिया उर्वरक की हरपालपुर में रैक लगी है, जिसका विभिन्न विक्रय केन्द्रों के जरिए निर्धारित मात्रा में वितरण किया जाएगा।
        किसान अपनी ऋण पुस्तिका और आधार कार्ड विक्रय केन्द्र पर ले जाकर रकबे के आधार पर यूरिया की आवश्यक मात्रा प्राप्त कर सकते हैं।

इन स्थानों से होगा वितरण

         विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों छतरपुर, हरपालपुर, बमीठा, बड़ामलहरा, घुवारा, लवकुशनगर और बिजावर, एमपी एग्रो छतरपुर, इफको ई-बाजार छतरपुर, बड़ामलहरा, घुवारा, लवकुशनगर और बारीगढ़ तथा आईएफएफडीसी केन्द्रों छतरपुर, गुलगंज, टटम, राजनगर और छतरपुर उर्वरक विक्रय केन्द्रों के जरिए किसानों को यूरिया उर्वरक वितरित किए जाएंगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES