खूब लुभा रहा है, क्राफ्ट बाजार नगरवासियों को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 22 जनवरी 2020

खूब लुभा रहा है, क्राफ्ट बाजार नगरवासियों को

होशंगाबाद | 


 

 

 

   
    क्राफ्ट बाजार प्रभारी श्री रतन साहा ने बताया कि हस्तशिल्प विकास निगम होशंगाबाद में मॉ नर्मदा की भूमि पर प्रथम बार विशाल रूप में क्राफ्ट बाजार का आयोजन गुप्ता ग्राउण्ड होशंगाबाद में 15 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकस निगम द्वारा आयोजित क्राफ्ट बाजार का आज सातवां दिन है, इस प्रदर्शनी में सम्पूर्ण भारत वर्ष से 100 सिद्वहस्त कारीगर एंव बुनकरों के स्वंय के द्वारा निर्मित हाथकरघा एवं हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शन के साथ विक्रय किया जा रहा है। कश्मीर के पसमीना शाल, हिमाचल के गर्म कपडे, गुजरात के एप्लिक वर्क कपडे, जूतिया, दिल्ली के क्रोशिया वर्क, ग्साल वर्क, महाराष्ट्र के कपडे, एवं म.प्र. के चंदेरी महेश्वरी, बाग, बटिक, साडी, सूट, ड्रेस, मटेरियल,बेल मेटल, जरी, स्टोन, पिपरिया के काष्ट कर्विंग कलाकृतिया, बांस के फर्नीचर, शहडोल के कॉलीन, रीवा की दरी, चिकन वर्क कपडे, क्राफ्ट बाजार में आकर्षण का केन्द्र बने हुए है एवं मृगनयनी एम्पोरियम के स्टॉल पर 30 प्रतिशत विशेष शासकीय डिस्काउंट पर हाथकरघा एवं हस्तशिल्प वस्तु तथा भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जूट के झूला, फाइल फोल्डर, हेमक, लेदर शिल्प ज्वेलरी, ट्राईवल आभूषण एवं कलात्मक टेराकोटा, माटी शिल्प ज्वेलरी एवं अनेकों प्रकार की सामाग्री क्राफ्ट बाजार की रौनक बनी हुई है एवं स्थानीय लोगो द्वारा खूब खरीदी जा रही है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES