राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष आज जबलपुर आकर डिंडौरी जाएंगे - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 22 जनवरी 2020

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष आज जबलपुर आकर डिंडौरी जाएंगे

जबलपुर | 


 

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ नंदकुमार साय (केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) और सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्रीमती माया चिन्तामण इवनाते का बुधवार 22 जनवरी को वायुयान द्वारा शाम 7.45 बजे दिल्ली से जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन होगा। वे यहां से सड़क मार्ग द्वारा डिंडौरी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। गुरूवार 23 जनवरी को शाम 6.30 बजे डिंडौरी से वापस जबलपुर आएंगे और नियमित वायुयान द्वारा डुमना विमानतल से रात्रि 8.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES